बांका (चांदन):प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गामंदिर की जमीन पर एक बार फिर अतिक्रमण का प्रयास सीओ की पहल पर रोकना पड़ा।बताया जाता है कि इस जमीन पर कुछ लोगो द्वारा कई वर्ष पूर्व फर्जी कागज के आधार पर जमाबन्दी दर्ज करा लिया गया है।और अतिक्रमण का प्रयास बराबर किया जाता है। इसका मामला न्यायालय जाने के बाद एसडीएम बांका द्वारा दुर्गामंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ सभी फर्जी जमाबन्दी को रद्द करने की अनुशंसा किया था।उस समय से यह मामला अभी भी लंबित है।इसी बीच गुरूवार को एक बार फिर स्थानीय निवासी गणेश पांडेय,औऱ प्रणव पांडेय द्वारा जबरन मन्दिर की जमीन पर नीव डाला जा रहा था। इसकी जानकारी सचिव अशोक शर्मा को होने पर उनके द्वारा सीओ को इसकी जानकारी दी गयी।तत्काल सीओ प्रशांत शांडिल्य ने दुर्गामंदिर जाकर काम को बंद करा दिया। सीओ ने बताया कि अब मन्दिर सहित सभी जगहों से अतिक्रमण हटाने का काम जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा।
