बांका (रजौन):घरेलू विवाद में जवायचक गांव के दुबम यादव को लोहे की खंती से वार करते हुए जख्मी कर देने का मामला थाना पहुंचा है।थाना में दिए आवेदन में जवायचक गांव के दुबम यादव ने बताया है कि घरेलू वाद विवाद में पड़ोसी बबलू यादव,शुभम यादव,आशा देवी, सुमन देवी,सौदागर यादव, गौतम यादव ने घर में घुसकर गाली गलौज कर रहा था। मना करने पर लोहे की खंती से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। उक्त सभी लोगों ने जान से मारने की भी धमकी दिया है। जख्मी का इलाज सीएचसी केंद्र में चल रहा है।थानाध्यक्ष बुद्धदेब पासवान ने बताया मामले की जांच उपरांत दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव