सड़क दुर्घटना में महिला की मौत,आक्रोश में मुख्य सड़क मार्ग दो घंटे तक रहा जाम

बांका (रजौन):शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र अंतर्गत तेरह माइल चौक के समीप भागलपुर- हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर घर जाने के लिए सड़क किनारे वाहन के आने के इंतजार में खड़ी करीब 45 वर्षीय महिला को बेलगाम ओवरलोडेड ट्रक ने रोंध दिया ।जिससे महिला का मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।वही साथ में खड़े मृतिका के पुत्र को मामूली चोटे आई है।जानकारी के अनुसार नवादा थाना क्षेत्र के हरना गांव निवासी बीवी गुलशन व पुत्र मु.ओजेफ के साथ प्रखंड स्थित खिड्डी गांव दांत झड़वाने के लिए गया था।वहां से लौटने के बाद तेरह माईल चौक पर सड़क किनारे खड़ी महिला अपने पुत्र के साथ घर जाने के लिए टेंपू का इंतजार कर रहे थे।इसी क्रम में बौसी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ओवरलोडेड बेलगाम ट्रक ने महिला को रोंध दिया।जिससे महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और साथ में खड़े पुत्र सड़क किनारे फेंका जाने से मामूली चोटें आई।जिसके बाद मौके का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों स्वजनों में कोहराम मच गया।घटनास्थल पर पहुंचे स्वजन दहाड़ मारकर रोने लगे।जिसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बांस -बल्ला लगाकर भागलपुर हंसडीहा सड़क मार्ग को जाम कर ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।घटना की जानकारी मिलने पर सीओ निलेश कुमार चौरसिया,पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्वजनों -परिजनों एवं आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया गया।इस क्रम में करीब दो घंटे तक भागलपुर हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग जाम रहने के कारण दोनो तरफ करीब 10 किलोमीटर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर इस सड़क मार्ग से ओवरलोडेड वाहन मौत बनकर दौड़ते रहती है,लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।जिसको लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा था।पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया शब को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।थाने में मामला मृतिका के पति मु.बजीर के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज की गई है। मौके पर ट्रक को जब्त कर ली गई है ।सीओ ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट,एफआईआर की कॉपी आदि के साथ आवेदन करने के विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए सरकारी मुआवजे दिलाने से संबंधित कार्रवाई की जाएगी।मौके पर घटनास्थल से लेकर मृतका के गांव पहुंच कर रजौन उत्तरी जिला परिषद संभावित प्रत्याशी गुड़िया देवी के पति विनोद उर्फ मुकेश सिंह ने पहुंचकर सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
रिपोर्ट कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post