आंगनबाड़ी सेविका को केस उठाने की मिली धमकी

बांका (रजौन): औरहारा पंचायत अंतर्गत मालती गांव की आंगनबाड़ी सेविका अनिता कुमारी  को केस उठाने की धमकी दिए जाने का मामला थाना पहुंचा है।आंगनबाड़ी सेविका अनिता कुमारी ने थाना में दिए आवेदन ने कहा है कि गुरुवार की रात करीब  दो बजे गांव के ही मिलन यादव, अखिलेश यादव ,ऋषि देव यादव, पीयूष यादव,विपिन यादव, कन्हैया यादव,मनोज यादव, सुभाष यादव एवं मुसहरी यादव हरवे हथियार से लेस होकर डकैती का रूप देते हुए गाली ग्लोज फायरिंग करते हुए खंती से मिट्टी के दीवार को काटकर घर में  रखे गेहूं का बोरा,कपड़ा आदि लेकर चला गया।उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए धमकी देते हुए कहा है पुराने केस वापस ले लो अन्यथा तुमको एवं तुम्हारे पति को जान से मार देगे।वहीं इस मामले में मिलन यादव के स्वजनों आदि ने बताया पुरानी जमीनी विवाद रंजिश के कारण झूठ सच आवेदन देकर परेशान कर रहा है। सारे आरोप तथ्य से परे बेबुनियाद  एवं झूठ है।थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया दोनों के बीच घरेलू जमीनी विवाद चल रहा है।मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post