बांका (चांदन):फर्जी पत्रकारों के खिलाफ बीडीओ करेंगे जिलाधिकारी से लिखित शिकायत। इस सम्बंध में बीडीओ दुर्गाशंकर ने बताया कि इन दिनों प्रखंड क्षेत्र में अपने आप को चैनल का पत्रकार बताकर प्रधानमंत्री आवास योजना,और मनरेगा कर्मियों में भय पैदा कर विकास कार्यो में अवरोध पैदा कर रहे है। बीडीओ के अनुसार हाल ही के दिनों में पत्रकारों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है जो फर्जी आई डी के सहारे अपने आपको पत्रकार बताने वाले मल्टी मिडिया के माध्यम से खबर प्रकाशित कर बदनाम कर देने की धमकी देकर वसूली भी करना चाहते है।साथ ही उन्होंने बताया की विकास कार्यों मे बाधा डालने वाले ऐसे पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई हेतू जिलाधिकारी को सूचना प्रषित की जाएगी।