जिले के साप्ताहिक हाट में कोरोना नियम का पालन नही

 बांका चांदन(बांका): बढ़ाते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जहां प्रशासनिक अधिकारी लगातार लोगों को मास्क लगाने से शारीरिक दूरी का पालन करने का पाठ पढ़ाते नजर आते हैं। वही चांदन, कटोरिया रजौन,करझोसा, मंगरा,अमरपुर,बाराहाट,सहित अन्य जगहों में लगने वाले साप्ताहिक हाट में इसका कोई पालन नहीं हो रहा है। सप्ताह में 2 दिन लगने वाला हाट काफी भीड़ के साथ लगता है। जिसमें किसी के भी मुंह पर मास्क नहीं होता, और न हीं शारीरिक का ही पालन होता है। इससे कोरोना जैसी बीमारी के बढ़ने  की संभावना काफी बढ़ जाती है। वैसे अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने बताया था कि हाट को बंद करने के लिए अनुमंडल अधिकारी से आदेश लिया जाएगा। लेकिन शुक्रवार को लगने वाला हाट अपार भीड़ के साथ दिखाई दिया। जहां एक तरफ प्रशासनिक अधिकारी बीमारी से बचाव का तरीका बता रहे हैं। वही खुले में भीड़ वाली हाट लगाकर बीमारी को बढ़ावा देने में भी उनकी अहम भूमिका होती है।


इस सम्बंध में सीओ प्रशांत शांडिल्य और बीडीओ दुर्गाशंकर ने बताया कि हाट में लगने वाली भीड़ निश्चित रूप से खतरनाक है इसके लिए जिलाधिकारी और अनुमंडलाधिकारी से आदेश प्राप्त करने के बाद ही कुछ किया जा सकता है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post