फसल पटवन को लेकर मारपीट

 फसल पटवन को लेकर मारपीट

कटोरिया से अरविंद प्रताप सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया थाना क्षेत्र के धानवरण गांव में मकई फसल के पटवन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में एक पक्ष से मां- बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी गांव के रामफल यादव की पत्नी एवं पुत्र राजेश कुमार बताया गया है। घटना को लेकर जख्मी राजेश कुमार द्वारा कटोरिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें गांव के ही नरेश यादव, मुकेश यादव, अशोक यादव सहित नौ महिला- पुरुष को नामजद अभियुक्त बनाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post