मामूली विवाद को लेकर मारपीट
कटोरिया से अरविंद प्रताप सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के तीनडोभा गांव में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की इस घटना में दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी में गांव के संजय दास की पत्नी राधिका देवी एवं पुत्री निशा कुमारी शामिल है। जख्मी दोनों का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर जख्मी महिला ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई है। जिसमें गांव के ही सिकेंद्र दास व उसकी पत्नी रेखा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है। आवेदन में आवेदिका ने बताया है कि मिट्टी के घर की दीवार तोड़ने के क्रम में सड़क पर मिट्टी का ढेर लग गया। जिसको लेकर नामजद अभियुक्तों ने गाली- गलौज करने के बाद मारपीट शुरू कर दी। साथ ही गले से पांच भर चांदी की सिकड़ी छीन ली। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।