जलछाजन योजना के पंचायत सचिव एवं वित्तीय विशेषज्ञ गिरफ्तार

 जलछाजन योजना के पंचायत सचिव एवं वित्तीय विशेषज्ञ गिरफ्तार

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

सुईया थाना क्षेत्र के  धनुबसार पंचायत के वाटर शेड क्रम संख्या 7 के पंचायत सचिव एवं वित्तीय विशेषज्ञ को बकरी पालन के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में सुईया पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार पंचायत सचिव इश्तियाक अंसारी एवं वित्तीय विशेषज्ञ रंजीत कर्ण के विरूद्ध भूमि संरक्षण विभाग बांका के उपनिदेशक कृषि अभियंत्रण संजय कुमार शर्मा द्वारा थाना में मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें बताया गया था कि गत चार अप्रैल को विभिन्न समाचार पत्रों में अवैध वसूली को लेकर प्रकाशित खबर को लेकर वरीय अधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की गई है। बता दें कि पंचायत के टोनापाथर गांव के महिला किसानों ने बीते शनिवार को बकरी पालन के लिए अनुदान दिलाने के नाम पर दोनों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया था। इधर मामला दर्ज होते ही सूईया पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post