- उच्च शिक्षा मंत्री हुए ऑनलाइन शामिल
- विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भारद्वाज ने दी शुभकामनाएं !
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय की छात्रा श्रीमती श्वेता शर्मा ने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली विश्वविद्यालय की एक मात्र छात्रा रहीं। छात्रा श्वेता शर्मा ने पर्यावरण प्रबंधन में स्नातकोत्तर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। उल्लेखनीय है कि 5 अप्रैल 2021 को हुए ऑनलाइन कार्यक्रम में उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, के साथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री यशवंत सिंह पटेल, संयोजक डॉ. अरुण खोबरे उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामदेव भारद्वाज ने छात्रा श्वेता शर्मा को शुभकामनाएं दी हैं।

