बांका (रजौन): आदर्श मध्य विद्यालय धौनी सीआरसी अंतर्गत कन्या प्राथमिक विद्यालय वनगांव की शिक्षामित्र अरुणा अर्च का निधन गुरुवार को बनगांव में हो गई है। निधन की खबर पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल् प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर कुमार,शिक्षक नेता श्यामसुंदर ठाकुर,प्रदीप कुमार सिंह,प्रदीप पासवान, प्रियेश कुमार , बीआरपी संजय कुमार झा, सीआरसीसी वीरेंद्र कुमार,अमित कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षक संघ के नेताओं एवं शिक्षकों में हैं उनके घर पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया अरुणा अर्च करीब डेढ़ बर्ष से ब्रेन ट्यूमर की शिकायत से परेशान रहा करती थी।अरुणा अर्च कन्या प्राथमिक विद्यालय बनगांव में 2004 से शिक्षा मित्र के रुप में पदस्थापित थी।उनके निधन से शिक्षकों में काफी दुख है। वे अपने साथ पति,दो पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।
रिपोर्ट : कुमुद रंजन राव