बांका(रजौन): जिले के विभिन्न गांवों में अगलगी की घटना में भारी वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए सामाजिक संस्था शिवमणि वेलफेयर एडुकेशनल सोसाइटी ने अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।गुरूवार को संस्था के सचिव शिवपूजन सिंह ने डीएम सुहर्ष भगत से मिलकर लिखित पत्र देकर सूचित करते हुए अभियान का शुभारंभ करने का अनुरोध किया है।पत्र में कहा है कि बिना शर्त संस्था अगलगी आपदा को रोकने में सहयोग करेगी।अगलगी के समय व पहले क्या करें क्या न करें संबंधित बैनर,पोस्टर, ध्वनिविस्तारक यंत्र से लैस जागरकता रथ आमजनों को जागरूक करेंगे।संस्था सोशल मीडिया से लेकर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगा आदि के माध्यम से जागरूक करेगी। जिससे कि आग से आमजनों व जान माल का नुकसान होने से बच सके।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव