बांका (रजौन): मुख्य सड़क मार्ग रजौन बाजार स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक रजौन के वरीय शाखा प्रबंधक अनुज कुमार को शुक्रवार की शाम समारोह पूर्वक भावभीनी विदाई दी गई।वरीय शाखा प्रबंधक अनुज कुमार ने बताया कि बैंक में सात मार्च 2018 से लेकर नौ अप्रैल 2021 तक सेवा करने का अवसर मिला। इस अवधि में अभियान चलाकर ऋण वसूली करते हुए एक हजार लोन खाते को क्लोज किया गया। इस क्रम में सात करोड़ से बढ़ाकर बैंक की क्षमता 15.49 करोड़ तक पहुंचाया गया।तीन साल अवधि पूरी होने के बाद इनका तबादला लखीसराय मेन ब्रांच हो गया है।इनके स्थान पर जमुई डिवीजन के उरेन से संजय कुमार साह का प्रबंधक के रूप में पदस्थापना हुआ है। इस मौके पर बैंक के सहायक प्रबंधक राजन कुमार, बैंक केषयर पंकज कुमार,सीएसपी संचालक सत्यभामा श्री,सुशील कुमार राव, प्रह्लाद प्रसाद सिंह,सुनील कुमार, दैनिक जमा योजना अभिकर्ता जयराम कुमार यादव,वसूली अभिकर्ता निशीकांत सिंह, लक्ष्मण साह,आधार कार्ड ऑपरेटर दीपक कुमार आदि ने माल्यार्पण करते हुए बुके सहित अंगवस्त्र आदि सामग्री प्रदान कर भावभीनी विदाई दी।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव