33 हजार विद्युत संचरण में मेंटेनेंस का कार्य को लेकर रजौन में 11 एवं 12 को दिन में 10 से पांच बजे शाम तक विद्युत आपूर्ति रहेगा ठप

बांका (रजौन) : लेजर पावर एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा 33 हजार विद्युत संचरण तार फाल्ट आदि समस्या को देखते हुए मेंटेनेंस का कार्य कराया जाएगा। इसको लेकर 10 एवं 12 अप्रैल को दिन में 10 बजे से लेकर सायम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। विद्युत सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया है कि लेजर पावर एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बाराहाट 33 हजार विद्युत लाइन में काम कराएगा।आगे बताया 33 हजार विद्युत लाइन का सीधा कनेक्शन रजौन एवं बाराहाट लाइन का बांका लाइन से आने के क्रम में एक ही खंभे में रहने की वजह से 10 एवं 12 अप्रैल को 10 से सायं पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। इस क्रम में उक्त दोनों दिन रजौन विद्युत विभाग भी मेंटेनेंस का कार्य करेगा।विद्युत सहायक अभियंता ने बताया कि 11 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति पहले की तरह जारी रहेगा।सिर्फ 10 एवं 12 अप्रैल को दिन में 10 से पांच बजे संध्या तक ठप रहेगी।शुक्रवार को बांका रजौन 33 हजार लाइन में एक तार में फाल्ट आ जाने की वजह से करीब चार बजे से विद्युत आपूर्ति ठप थी।।विद्युत सहायक अभियंता ने बताया कि 33 हजार विद्युत लाइन में फाल्ट की खोज के लिए मानव बल एवं विद्युत कर्मियों को लगाने उपरांत  देर शाम आठ बजे के पूर्व विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करा दी गई है।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post