जल्दी हटेगा अतिक्रमण

 बांका (चांदन):चांदन बाजार के आसपास कुछ सरकारी भवनों पर हुए अतिक्रमण के साथ बाजारों के अतिक्रमण को भी जल्दी ही हटाया जाएगा। इस सम्बंध में सीओ प्रशांत शांडिल्य,बीडीओ दुर्गाशंकर, थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के बाहर अवैध रूप से चल दुकान से यह शुरू होकर उच्च विद्यालय के पास सड़क किनारे सब्जी विक्रेता,मांस,मछली विक्रेता को भी वहां से हटाया जाएगा।और सभी को हाट के पास बेचने को कहा जाएगा।इतना ही नही पुराने बाजार और बस स्टैंड पर भी सड़क में किनारे,कस्तूरबा गली को भी जल्दी ही अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के साथ चांदन के पुराने थाने जिस पर एक चौकीदार का अवैध कब्जा है जो उसमे डीजे सहित डेकोरेटर का सामान रखकर अपना व्यवसाय चलाता है। उसे भी खाली करने का नोटिश करते हुए,उसके बगल के हरिजन कल्याण छात्रावास को अतिक्रमण मुक्त कर छात्र के लिए खोल दिया जाएगा।इस छात्रावास पर करीब दस बर्षो से अवैध कब्जा है। सभी की सूची तैयार कर लिया गया है।निर्धारित समय पर खाली नही करने पर प्रशासन अपने स्तर से खाली करा देगी।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post