बांका (चांदन): प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्राइसम भवन में शनिवार को देश में व्याप्त महामारी कोरोना को लेकर क्षेत्र में हो उत्पन्न समस्याओं से आहत डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष बेचू यादव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में सभी दुकानदारों ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, ग्लब्स एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था करने की मांग विभागीय अधिकारियों से की।
इस संघ के सचिव विनोद कुमार पांडे ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आपलोगों की भूमिका अहम है। जबतक हमारा संगठन मजबूत नहीं होगा। हमलोगों का प्रयास व्यर्थ होगा। गोदाम से कम खाद्यान्न दिये जाने को लेकर विभागीय पदाधिकारी से मिलकर इसका निदान निकालने पर बल दिया। उपस्थित विक्रेताओं ने ग्राहकों के बीच आपसी सामंजस्य के साथ राशन वितरण का संकल्प दोहराया। इस दौरान कई दुकानदारों ने कहा कि कोरोना की वजह से प्रदेशों से लौट रहे प्रवासियों के जब अंगूठे लेने की नौबत आती है, तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बैठक में मुख्य रूप से लगातार कई वर्षों से गोदाम से अनाज बिना तोल के ही देने और इसमें मात्रा कम होने पर सबसे अधिक परेशानी पीडीएस दुकानदार को ही होती है। लेकिन जब कुछ पीडीएस दुकानदार ग्राहकों को अनाज कम देना चाहते है तो उसकी शिकायत पदाधिकारियों से की जाती है। लेकिन पदाधिकारी इस पर कभी भी ध्यान नहीं देते और दुकानदारों को ही सजा मिलती है। इसलिए सबसे पहले गोदाम से अनाज देने में तोल की व्यवस्था किया जाए हैं ।इसके निदान के लिए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इसकी जानकारी जिला अधिकारी तक को दे दी जाए। जिससे उनकी समस्या का समाधान हो सके। इस बैठक में प्रिय चंद्र आजाद, विनोद पांडे ,अकबर अली,गुुुलटन यादव,अरविंद सिंह, बालेश्वर दास,शंकर दास, सहित प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानदार उपस्थित थे।