ओरहारा गांव में संदेहास्पद स्थिति में मां और बेटे की मौत से मचा हड़कंप,मेडिकल टीम ने गांव पहुंचकर लिया सेंपलिंग

रजौन,बांका:रजौन प्रखंड के ओड़वहड़ा ब्राह्मण ठाकुर टोले में एक व्यक्ति की मौत बुधवार की अपराहन हो जाने की खबर पर चार घंटे बाद मृतक की मां की भी मौत हो जाने से गांव में खलबली मच गया। चार घंटे के अंदर दो लोगों की मौत होने से ओड़हड़ा गांव में दहशत फैल गया।लोगों में चर्चा की विषय बन गई कि एक साथ मां और बेटे की मौत आखिर कैसे हो गई।वहीं ग्रामीणों ने आशंका जाहिर की है कि उक्त व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से ही हई है। मां बेटे दो व्यक्ति की मौत बाद उक्त व्यक्ति का शव घंटों उसके दरवाजे पर पड़ा रहा। लेकिन कोरोना के भय से कोई ग्रामीण उसे देखने तक नहीं आया। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक व्यक्ति कुछ दिन पूर्व देवघर से भोज खाकर लौटा था। जिसके बाद तबीयत खराब हो गई।इसके बाद बांका सदर अस्पताल में जाकर जांच कराया था जहां कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट निकलने की बात कही जा रही है।जहां अचानक आज मौत हो गई। ठीक चार घंटे बाद मां की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है उक्त गांव में कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं।जिसको लेकर लोगों को कोरोना संक्रमण का भय सता रहा है।जानकारी मिलने पर गुरुवार को मेडिकल विभाग की टीम गांव पहुंचकर डॉ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व 49 ग्रामीणों का सैंपल लिया गया है।सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया है।

रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post