अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ आह्वान पर शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

रजौन, बांका: मध्य विद्यालय  मझगांय शिक्षक राजीव कुमार रजौन थाना कांड संख्या 32/21 के प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी को संरक्षण देने के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ के तमाम कोटि के शिक्षक प्रतिनिधियों ने आंदोलन के प्रथम चरण में  गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया है।अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ प्रखंड अध्यक्ष अनीश कुमार, सचिव भारतेंदु,पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन,राजीव कुमार आदि ने बताया पुलिस जानबूझकर आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर रही है।इसी को लेकर विद्यालय में उपस्थित 33 प्रतिशत के शिक्षकों ने गुरुवार को विद्यालय में काला बिल्ला लगाकर प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालय के शिक्षकों ने पुलिस के प्रति नाराजगी जताई है। शिक्षक संघ के नेताओं ने बताया आरोपित पर कार्रवाई नहीं करने की स्थिति में चरणबद्ध तरीके से मशाल जुलूस सहित अन्य विरोध प्रदर्शन के मार्ग अपनाए जाएंगे ।इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि उक्त मामले में वरीय  पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण रिपोर्ट के आधार पर आरोपित प्रथम दृश्या में लगाए आरोप असत्य प्रतीत हुआ है।इस मामले में आरोपित ने विधि संबंध जमानत भी ले ली है।मामले को जानबूझकर कुछ शिक्षक संघ के नेता तूल देने में लगे हुए हैं ।ऐसे शिक्षक संघ के नेताओं के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई किए जाने की भी बात कही है।

रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post