बांका(चांदन):
चांदन प्रखंड के चांदन, आनन्दपुर औऱ सुईया में शनिवार को जनता दरबार मे 13 मामले लाये गए जिसमे स्थानीय पदाधिकारियो द्वारा आठ मामले का निष्पादन तत्काल कर दिया गया। हर शनिवार को लगने वाले इस जनता दरबार मे तीनो जगहों पर बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित थे।जिनके आवेदन पर बारी बारी से सुनवाई किया गया।कुछ आवेदन में विपक्षी को नोटिश देकर एंव कुछ को फोन पर अगले जनता दरबार मे बुलाया गया। गया है। तीनो जगहों पर सीओ प्रशांत शांडिल्य,उपस्थित थे जबकि चांदन, में बीडीओ दुर्गाशंकर, के साथ सभी थानाध्यक्ष अपने अपने थाने के जनता दरबार मे उपस्थित हुए। सीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि चांदन थाने पर चार में दो का निष्पादन,आनन्दपुर में छः में पांच जबकि सुईया में तीन में एक का निष्पादन कर दिया गया।
