रजौन(बांका):घटते आक्सीजन और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हरित रजौन और रजौन थाना परिवार के सहयोग से थाना परिसर में देव वृक्ष पीपल,बरगद औरअशोक का पौधा लगाया गया।इस मौके पर रजौन पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान,हरित रजौन सुमित कुमार,पर्यावरण मित्र सह हरित रजौन डॉ.रवि रंजन, अमरेश कुमार,प्रियरंजन कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष ने बताया कि बढ़ते ऑक्सीजन की समस्या एवं शुद्ध वातावरण को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन युक्त पौधे लगाना ही प्रकृति के लिए सार्थक होगा।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव