बांका (
चांदन):मद्य निषेध दिवस पर जिला के आदेशानुसार शनिवार को प्रतिबंधित गुटखा एंव अन्य की बिक्री की जांच बस स्टैंड सहित पुराने बाजार के साथ आनन्दपुर औऱ सुईया के कुछ दुकानों पर जाकर बीडीओ दुर्गाशंकर, सीओ प्रशांत शांडिल्य, थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान बाजार के करीब तीन दर्जन से अधिक दुकानों की जांच की गई जिसमें बस स्टैंड एंव बाजार,भैरोगंज और सुईया बाजार के के 17 दुकानो में अवैध गुटखा बिक्री करते पाये जाने पर सीताराम वर्णवाल,रमेश वर्णवाल,शक्ति वर्णवाल,औऱ सुभाष वर्णवाल को दोषी मान कर 200 रु का जुर्माना वसूला गया इस प्रकार कुल 3400 जुर्माना वसूला गया।साथ ही दुबारा गलती नही करने की चेतावनी भी दिया गया। जांच की खबर बाजारों में खेलते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर गायब हो गए जबकि कई दुकानों ने अपनी दुकान से अवैध बिक्री का गुटखा गायब कर दिया।
