नवादा सहायक थाना पुलिस ने 83 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को धर दबोचा

रजौन(बांका):शनिवार देर संध्या को सहायक थाना नवादा बाजार की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत महगामा स्थित हरना मोड़ के समीप गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 83 बोतल विदेशी शराब के साथ एक स्कूटी सवार दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु. नसीम खां ने पुलिस बल के साथ महागामा हरना मोड़ के समीप छापेमारी करते हुए एक स्कूटी की तलाशी ली गई तो 750 एमएल का 24 बोतल और 375 एमएल का 59 बोतल कुल 40 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जबकि मौके से भागलपुर क्षेत्र के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र निवासी अमरजीत कुमार चौधरी और ततारपुर थाना क्षेत्र निवासी सौरभ कुमार को शराब व एक स्कूटी वाहन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।मालूम हो शराब बरामदगी के मामले में वर्तमान नवादा सहायक थानाध्यक्ष ने शराब,,माफिया,कारोबारियों एवं तस्करों पर जो पदभार ग्रहण के समय से जो लगातार कार्रवाई करते चली आ रही है।यह काफी सराहनीय और प्रशंसनीय कदम है।शराब माफिया कारोबारियों एवं तस्करों में जहां हड़कंप मचा हुआ है।वहीँ आम जनों में लगातार तस्करों के साथ शराब बरामदगी के मामले से थानाध्यक्ष के प्रति काफी खुशी देखी जा रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post