नाबालिक हत्याकांड में चल रहा अनुसंधान जल्द होगी गिरफ्तारी एसडीपीओ

 नाबालिक हत्याकांड में चल रहा अनुसंधान जल्द होगी गिरफ्तारी : एसडीपीओ


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 थाना क्षेत्र के जमदाहा पंचायत अंतर्गत चाननडीह गांव में नाबालिक हत्याकांड में अनुसंधान जारी है। जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी होगी ऐसा पुलिस का दावा है। लेकिन नाबालिग छात्रा हत्याकांड के तीसरे दिन भी एक भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से मृतक के स्वजनों में काफी नाराजगी है। जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के आरोप में पड़ोसी डीलर शाकंभरी सिंह दमाद मुरारी सिंह एवं पुत्री रजनी देवी के साथ पति प्रभाकर सिंह को नामजद किया गया है। बावजूद तीसरे दिन भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाना परिजनों के लिए चिंता का विषय बन गया। नाबालिक मृतक छात्रा के पिता राकेश सिंह ने बताया कि दबंग  आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से अब अपनी जान की चिंता सता रही है। इधर पुलिस का दावा है कि हत्या में शामिल अपराधी किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हत्याकांड का अनुसंधान जारी है जल्द ही हत्या में शामिल हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। जबकि परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद भी नामजद अभियुक्त खुलेआम गांव में घूम रहे हैं।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post