घर में घुसकर मारपीट थाने में दिया आवेदन
कटोरिया से अरविंद प्रताप सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया बाजार के सुईया रोड में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में कटोरिया बाजार के नंदकिशोर बरनवाल के पुत्र अमित बरनवाल ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर लव बरनवाल, कुश बरनवाल, अरुण बरनवाल, रौशन कुमार, सोनू बरनवाल सहित 6 एवं 5 से 6 अन्य के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है ।दिए गए आवेदन में बताया है कि सुबह करीब 8:30 बजे सभी नामजद अभियुक्त मेरे घर में घुसकर मेरे माता-पिता को गाली गलौज कर मारपीट करने लगा एवं घर में रखे सारे सामान को फेंक कर तितर-बितर कर दिया। दोनों के बीच पुरानी जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। जबरन नामजद अभियुक्तों द्वारा मेरे घर को कब्जा करना चाहता है । इस घटना को लेकर मेरे पिता के द्वारा विरोध करने पर सभी नामजद अभियुक्तों ने पूर्व योजना के तहत घटना का अंजाम दिया और धमकी भी दिया है की ज्यादा बोलोगे तो सभी लोगों का हत्या कर फेंक देंगे ।तुमको जहां जाना है जाओ हम को कोई फर्क नहीं पड़ता हें।इस घटना को लेकर पूरा परिवार दहशत में है थाना अध्यक्ष ने आवेदन लेकर जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।