देसी शराब बनाने वाले कारोबारियों के विरुद्ध की छापामारी

 देसी शराब बनाने वाले कारोबारियों के विरुद्ध  की छापामारी 


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

पुलिस कप्तान अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय मध्य दिवस के मौके पर कटोरिया थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापामारी की गई । इस अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी अपने सहयोगियों के साथ तीन ठिकानों पर छापामारी की  गई। जिसमें छापामारी कटोरिया बाजार के सुईया रोड स्थित पासी टोला में,बंगालगढ़ आदिवासी टोला एंव  निमाटाँड आदिवासी टोला में छापामारी की गई । छापामारी के दौरान एक झोला देसी शराब बरामद करते हुए भारी मात्रा में शराब बनाने वाले उपकरण को नष्ट करते हुए जावा महुआ आदि को नष्ट किया गया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक छापामारी अभियान जारी है इस कार्रवाई से शराब बनाने वाला एवं शराब पीने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post