रेल विद्युतीकरण खंभे के संपर्क में आने से गयधोरैय किशोरी झुलसी

रजौन(बांका): भागलपुर मंदार हिल दुमका रेल खंड पर बिछाए गए रेल विद्युतीकरण खंबे के संपर्क में आने से मवेशी चला रही एक किशोरी बुरी तरह से झुलस जाने की खबर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को नियामतपुर गांव के फुलेश्वर मंडल की 12 वर्षीय पुत्री प्रीती कुमारी मवेशी चरा रही थी। इसी बीच भागलपुर मंदार हिल दुमका रेल खंड पर संझा हॉल्ट के समीप बिछाए गए रेल विद्युतीकरण खंबे के संपर्क में आ जाने से झूलस कर अचेत अवस्था में गिरी पड़ी हुई थी।सूचना मिलने पर किशोरी को सीएचसी केंद्र लाया गया।जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया।धौनी रेलवे स्टेशन प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि रेल विद्युतीकरण के खंभे से किसी भी सूरत में करंट पास नहीं हो सकता है।इसके बाद भी इसकी सूचना सक्षम अधिकारियों को दे दी गई है।सूचना मिलने पर रेल विद्युतीकरण विभाग के अधिकारी जांच करने में जुट गई है।

रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post