अंतरराष्ट्रीय मादक दिवस अवसर पर 2550 रुपये वसूले गए फाइन

रजौन(बांका): 26 जून विश्व भर में मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध जागरूकता के लिए संकल्प हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।मादक पदार्थ का सेवन मानव जाति के सर्वांगीण विकास पर विपरीत प्रभाव डालता है।इस दिवस पर विश्व भर के किशोर एवं युवा वर्ग इस बुराई के प्रति लगातार आकर्षित हो रहे हैं,जबकि उन्हें ऊर्जावान एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता है।इस मौके पर मुख्य सड़क मार्ग पुनसिया,रजौन बाजार,राजावर मोड़,कटियामा,तेरह माइल आदि स्थानों पर पहुंच सीओ निलेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में अवर निरीक्षक विकास कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस वालों ने मादक पदार्थ के दुकानों में छापेमारी करते दो हजार रुपये फाइन वसूले।वहीँ  सड़क पर बिना मास्क पहने फर्राटा मार रहे लोगों, मिठाई दुकानदारों,वाहन चालकों 11 व्यक्तियों से पुनसिया बाजार में अवर निरीक्षक विकास कुमार ने 550 रुपये फाइन वसूले है।अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग निवारण दिवस के अवसर पर छापेमारी के क्रम में अफरा तफरी का माहौल देखा जा रहा था।

रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post