क्षत-विक्षत अवस्था में एक महिला के शव बरामद की खबर पर फैली सनसनी

रजौन(बांका):गुरुवार देर शाम को रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित जगदीशपुर रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के समीप करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात महिला की क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही एसआई गणेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका देर शाम भेज दिया है।क्षत-विक्षत मिले शव की पहचान कराने को लेकर पुलिस ने आसपास की जगह पर पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि उक्त जगह से क्षत-विक्षत अवस्था में एक अज्ञात महिला की शव बरामद हुई है। महिला की पहचान काफी देर तक नहीं होने के बाद इसे पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।शव को पोस्टमार्टम हाउस में पहचान के लिए 72 घंटा तक रखी जाएगी।

रिपोर्ट :के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post