रजौन(बांका): भागलपुर- बांका रेल खंड पर पुनसिया रेलवे हाल्ट के समीप किशोर की मौत ट्रेन से कटकर हो गई है।मृतक की पहचान रेलवे हाल्ट स्थित कटिया गांव के रसिक लैया के पुत्र राहुल कुमार( 16)के रूप में हुई है।मृतक के परिजनों ने बताया राहुल मूक बधिर था।शौच के लिए शाम को गया था। बांका की ओर से भागलपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन से कटकर गुरुवार की शाम पांच बजे हो गई है।घटना की सूचना ट्रेन से कटने की भागलपुर-बांका पैसेंजर ट्रेन के पायलट ने धौनी रेलवे स्टेशन मास्टर राजीव कुमार को दी।जानकारी प्राप्त होते स्टेशन मास्टर द्वारा इसकी सूचना जीआरपी भागलपुर को दी गई। इसकी सूचना रजौन थाना पुलिस एवं भागलपुर जीआरपी को दी है।मृतक किशोर का शव घटनास्थल पर पड़ी हुई है।ट्रेन से कटकर किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रिपोर्ट के आर राव