एक औऱ हुआ प्रेम विवाह

 बांका (चांदन): चांदन प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों प्रेमी युगल के घर से भाग कर शादी रचा लेने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अगर देखा जाए तो बीते चार महीने के दौरान लगभग चार दर्जन प्रेमी युगल ने अभिभावक की बिना मर्जी के खिलाफ घर से भाग कर शादी रचा लिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को एक औऱ प्रेमी जोड़े ने देवघर कोर्ट में जाकर अपनी शादी का शपथपत्र बनवा कर जीवन भर साथ रहने का प्रण लिया है।प्रेमी त्रिलोचन यादव का घर बिरनिया पंचायत के लुरीटांड़ जबकि प्रेमिका रानी कुमारी पहले कोरिया और अब चांदन पंचायत की निवासी है।बताया जाता है कि दोनों प्रेमी प्रेमिका का आपस मे कई बर्षो से प्रेम चल रहा था।औऱ दोनों शादी करना चाहती थी। लेकिन दोनों के परिवार वाले इसके लिए तैयार नही थे। पर जब प्रेम परवान चढ़ता है तो कोई बाधा उसे नही रोक सकती है।गुरुवार को दोनों ने देवघर कोर्ट जाकर अपनी शादी का शपथपत्र बनवा लिया।इतना ही नही लड़की ने एक पत्र सोशल मीडिया पर भी लगाया है।जिसमे इस शादी को अपनी मर्जी से करने की बात बताते हुए अपने माता पिता द्वारा अपनी हत्या की आशंका भी व्यक्त किया है।और साफ लिखा है कि  अगर उसके साथ कुछ भी अनहोनी होती है तो इसके लिए उसके माता पिता ही जिम्मेवार होंगे।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post