रजौन(बांका):बिहार सरकार द्वारा जुलाई से सितंबर तीन महीने के लिए बालू उठाव पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने के बाद भी रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू का खेल धड़ल्ले से जारी है।जिसको लेकर मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर खान निरीक्षक संजय प्रसाद ने पुलिस बल के साथ रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत मझौनी बालू घाट पर छापेमारी कर एक हाईवा,एक ट्रक,एक लोडर को मौके से जब्त कर रजौन पुलिस को सौंप दिया गया है।इस क्रम में बालू माफिया व चालक भागने में सफल हो गए है।खान निरीक्षक के बयान पर जब्त वाहन मालिकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है।इसे देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि थाना क्षेत्र में बालू बंदी का कोई प्रभाव नहीं है।नेशनल ग्रीन टिब्यूनल और सरकार के निर्देश पर जुलाई से सितंबर तक तीन माह के लिए बालू खनन पर प्रतिबंध रहने के बाद भी प्रत्येक दिन पुनसिया-जेठोर सड़क मार्ग से सुबह में अवैध बालू लदी ट्रैक्टर का काफिला निकलकर भागलपुर हंसडीहा सड़क मार्ग होकर गुजरती है।जिसे पुलिस द्वारा कोई रोक-टोक नहीं किया जाता है। इधर खान निरीक्षक संजय प्रसाद ने बताया कि लगातार बालू घाटों पर छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट :केआर राव