रजौन(बांका):शांतिपूर्ण,निष्पक्ष,निर्भीक भय मुक्त वातावरण में पंचायत चुनाव 8 अक्टूबर को संपन्न कराने के लिए रजौन एवं नवादा सहायक थाना ने निरोधात्मक कार्रवाई के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 एवं बॉन्ड डाउन के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया सात सौ व्यक्तियों के विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु.नसीम खां ने बताया अब तक 522 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है।अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा प्राप्त सभी निरोधात्मक कार्रवाई से संबंधित नोटिस का तामिला सर्किल के चौकीदारों द्वारा कराया जा रहा है।दोनों थानाध्यक्षों ने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन एवं सीओ मु.मोइनुद्दीन ने दोनों थाना में कैंप करते हुए शस्त्रों का भौतिक सत्यापन के उपरांत इंस्पेक्शन का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।दोनों थानाध्यक्षों व सीओ ने बताया कि चौकीदारों एवं दफादारों को गांव गांव जाकर विशेष रुप से गड़बड़ी फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पैनी नजर रखते हुए वैसे व्यक्तियों का पूरा होलिया लेटे हुए सूचित करने के लिए कहा गया है।ऐसा नहीं करने पर चौकीदारों को चुनाव के दिन बूथों पर गड़बड़ी फैलाने की स्थिति में दंडित होने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया।
रिपोर्ट: केआर राव
Tags
ताजा खबर