शिक्षक संघ के नेताओं ने बैठक में नवनियुक्त शारीरिक शिक्षकों का वेतन भुगतान का उठाया मामला

रजौन (बांका):मंगलवार को शिक्षकों के विभिन्न मुद्दे को लेकर प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ रजौन ने कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुरूप बैठक संपन्न की है। बैठक में दो वर्ष उपरांत भी नवनियुक्त शारीरिक शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने को विभागीय लापरवाही बताया। बैठक में रजौन के प्रखंड शिक्षा विभाग के कनीय अभियंता विद्यालय के विकास से ज्यादा समय नेटवर्किंग मार्केटिंग में देने पर रोष प्रकट किया है। अपने पद का धौंस और उपयोगिता पास के एवज में सेपशाप का सदस्य बनाने का आरोप लगाया है। जिस कारण प्रखंड स्तर के आधे से अधिक विद्यालय के विद्यालय प्रधानों को इसका खामियाजा भुगतने की बात कही गई है। प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव भारतेन्दु से विद्यालय के अधूरे वायरिंग पर शिकायत करने पर कनीय अभियंता द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के मामले को लेकर शिक्षक संघ के नेता रोष में है। इस मामले को संघ ने गंभीरता से लेते हुए वरीय अधिकारियों से जांच उपरांत कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस संबंध में शिक्षा जेई भारतीय से कई बार मोबाइल पर संपर्क स्थापित करना चाहे। मोबाइल का स्विच ऑफ रहने से बात नहीं हो सकी।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post