रजौन(बांका):रजौन थाना अंतर्गत कठौन नवटोलिया में ग्रामीण सड़क को अतिक्रमण से संबंधित मामला हाई कोर्ट गांव में रॉकेट कुमार सिंह ने सीडब्ल्यूजेसी दर्ज कराया था। हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार की अपराहन सीओ मु.मोइनुद्दीन,थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान काफी संख्या में पुरुष एवं महिला बलों के सहयोग से बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमित रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया है।सीओ ने बताया रॉकेट कुमार सिंह को आने जाने के लिए जितनी रास्ता की जरूरत थी अतिक्रमण से मुक्त कराते हुए उपलब्ध करा दी गई है।इस मौके पर अंचल नाजिर संतोष कुमार,प्रभारी अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास सहित काफी संख्या में पुरुष एवं महिला पुलिस बल उपस्थित थे।
रिपोर्ट:केआर राव
Tags
ताजा खबर