रजौन(बांका ): मंगलवार को कोविड टीकाकरण महा अभियान को लेकर रजौन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्रखंड क्षेत्र के 30 केंद्रों पर शिविर लगाकर 4980 लोगों को वैक्सीन लगाया गया।जबकि 5 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था।वैक्सीनेशन को लेकर प्रखंड के 30 जगहों पर लगाए गए शिविर में सभी केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की काफी भीड़ उमड़ी थी।इसके लिए टोटो वाहन से सभी चिन्हित जगहो पर पहुंचकर वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए केंद्र पर पहुंचकर टिका लगवाने को कहा जा रहा था।जिसको लेकर सभी केंद्रों पर महिला और पुरुषों की काफी वीर लगी रही। सभी केंद्रों पर कोविडशील्ड और कोवैक्सीन का पहला और दूसरा डोज दिया गया।वैक्सीन लगवाने के बाद 30 मिनट तक लाभुकों को डॉक्टर की देखरेख में रखने के बाद ही जाने दिया जा रहा था। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 30 चिन्हित केंद्रों पर 4980 लाभुकों को टीका लगाया गया।
रिपोर्ट: केआर राव