पंचायत चुनाव को लेकर चार दिवसीय प्रशिक्षण 25 से

रजौन(बांका): पंचायत आम निर्वाचन 2021 की तैयारी में प्रशासनिक अधिकारी जुट गए हैं। प्राप्त जानकारी के लिए पंचायत आम निर्वाचन को लेकर निर्वाचन कर्मियों का प्रशिक्षण 25 अगस्त से लेकर 28 अगस्त तक दीप नारायण सिंह कॉलेज भूसिया में दो पाली में दिया जाएगा। प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित ने प्रशिक्षण कर्मियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रथम पाली का प्रशिक्षण 10 से एक बजे एवं द्वितीय पाली का प्रशिक्षण 2 से 4 बजे तक दिया जाएगा।प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडीओ ने जारी आदेश पत्र में प्रथम दिन 25 अगस्त को प्रथम पाली में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के 50 प्रतिशत के हिसाब से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।द्वितीय पाली में प्रखंड के सभी माध्यमिक ,प्लस टू,डीएन सिंह कॉलेज,आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज कोतवाली के शिक्षकों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।दूसरे दिन 26 अगस्त को प्रथम पाली शेष आधा छूटे हुए प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय एवं द्वितीय पाली में प्रखंड,बीआरसी,मनरेगा,स्वास्थ्य विभाग के एएनएम,तीसरे दिन 27 अगस्त को प्रथम पाली में प्रखंड,अंचल, बीआरसी,स्वास्थ्य विभाग के एएनएम एवं द्वितीय पाली में आईसीडीएस के महिला पर्यवेक्षिका,आंगनबाड़ी सेविका , आशा कार्यकर्ता सीआरपीसी एवं रसोईया को प्रशिक्षण दिया जाएगा।अंतिम दिन 28 अगस्त को प्रथम पाली में आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षका,आंगनवाडी, आशा कार्यकर्ता,सीआरसीसी एवं द्वितीय पाली में प्रखंड के सभी विभाग के छूटे हुए हर कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।बीडीओ ने प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी लिखित तौर पर बीईओ, सीडीपीओ,सीएससी,मनरेगा सहित सभी विभागों को दे दी है।


रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post