रजौन(बांका):पंचायत आम निर्वाचन 2021 की हरी झंडी कैबिनेट से लगते ही प्रशासनिक अधिकारी सब काम छोड़ शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव कराने की तैयारी में जुट गए हैं। यही कारण है चुनाव कर्मियों को डीएन सिंह कॉलेज में 25 से 28 अगस्त तक लगातार चार दिन दोनों पाली में प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण के लिए बीडीओ राजकुमार पंडित ने 30 शिक्षकों को जिला स्तर का प्रशिक्षण दिलाते हुए मास्टर ट्रेनर के रूप में तैनाती की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य प्रखंड मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी के नेतृत्व में 29 शिक्षक चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण 25 से 28 के बीच डी एन सिंह कॉलेज में देंगे। इसके लिए जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी के अलावे गणपति शर्मा, श्रीकांत शर्मा,श्रीकांत कुमार,शिव नारायण दास, अशोक कुमार सिंह, रामविलास सिंह, अजय कुमार सिंह, मुनीलाल दास, कमलेश्वरी प्रसाद कमल, बिहारी लाल रजक, कुंज बिहारी कुंज, योगेश कुमार, अशोक यादव, रामचंद्र साह, भगवान तांती, चिरंजीवी झा, सोपेन कुमार राय, विकास पासवान,संजय कुमार राय, शंभू प्रसाद सिंह, जय शंकर कुमार, वीरेंद्र कुमार विमल, अमरेंद्र कुमार सिंह, राजेश कुमार, मनोहर प्रसाद चौधरी, उमेश प्रसाद साह एवं प्रमोद दास सहित 30 शिक्षकों की तैनाती मास्टर ट्रेनर के रूप में की गई है। डीएन सिंह कॉलेज भूसिया में 25 से 28 अगस्त तक लगातार चार दिन दोनों पाली में प्रशिक्षण को लेकर कॉलेज प्राचार्य प्रोजीवन प्रसाद सिंह को पत्र देकर कमरे, बैठने के लिए टेबल बेंच सुव्यवस्थित कराने के लिए कहा गया है।
रिपोर्ट: केआर राव