बांका (चांदन): बांका जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय के चांदन ग्राम कचहरी के सरपंच गौतम कुमार दुबे और सचिव संतोष कुमार गुप्ता पर थाने में जालसाजी का एक मामला दर्ज किया गया है।जिसमे ग्राम कचहरी के एक निर्णय में दो पंचो का जाली हस्ताक्षर करने का आरोप है।इसके लिए पूर्व में ही थानाध्यक्ष सहित स्थानीय सभी पदाधिकारियों को आवेदन देने के बाबजूद कोई कार्यवाई नही होने से परिवादी चांदन के डूमरथर निवासी महादेव कापरी ने भागलपुर पुलिस उप महानिरीक्षक सहित जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी को अलग अलग आवेदन देकर अपने खिलाफ चल रहे ग्राम कचहरी के एक मामले में ग्राम कचहरी में उसके खिलाफ दिये गए 20 फरवरी के निर्णय में दो पंचो वार्ड नम्बर एक के संजय टुडू एवं वार्ड छः के कैलाश मंडल का जाली हस्ताक्षर सरपंच एंव सचिव के मिली भगत से जालसाजी कर करने का आरोप लगाया था।उसी आवेदन के आलोक में भागलपुर पुलिस उप महानिरिक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक बांका द्वारा आदेश के बाद दोनों आरोपी पर चांदन थाना कांड संख्या 135/21 धारा 420/34 दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि जल्दी ही गिरफ्तारी भी किया जाएगा। इस सम्बंध में सरपंच गौतम कुमार दुबे ने कहा कि मेरे ऊपर लगा आरोप पूरी तरह गलत है।