रजौन(बांका):शुक्रवार को सहायक थाना नवादा बाजार की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर- सनौला सड़क मार्ग स्थित अमहारा- कोतवाली हाई स्कूल के समीप से छापेमारी कर 32 बोतल विदेशी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर नवादा थानाध्यक्ष मु.नसीम खां ने अमहारा- कोतवाली हाई स्कूल के समीप एक बाइक की तलाशी लेने के क्रम में 32 बोतल कुल 12 लीटर विदेशी शराब के साथ गोड्डा जिला के पड़ेयाहाट थाना क्षेत्र निवासी चंदन मंडल और सहरपुरा निवासी राकेश कुमार सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।
रिपोर्ट:केआर राव