बांका:बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत नेमुआ के समीप दिनदहाड़े एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर एक बोलेरो को रोक कर पांच हजार नगदी ,एक मोबाइल और सोने का चैन छीन लिया, साथ में बदमाशों ने अपने साथ बेलेरो की चाबी भी ले गया ।घटना करीब 12 बजे दिन का बताया जा रहा है।घटना की सूचना पीड़ित ने शुक्रवार शाम को बाराहाट पुलिस को दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और घटनास्थल सहित अन्य स्थलों पर छापेमारी व छानबीन करने में जुट गई है।घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार को कोलकाता निवासी बोलेरो सवार राजीव कुमार और विजय सिंह ने बताया कि किसी काम को लेकर ये लोग कोलकाता से सहरसा गए थे। शुक्रवार को लौटने के क्रम में भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर नेमुआ के समीप बाइक सवार हथियार लैस दो बदमाशों ने बोलेरो वाहन को रोककर पांच हजार रुपए सहित अन्य सामान के साथ गाडी का चाबी भी छीन कर फरार हो गया।घटना के बाद पीड़ित अपने वाहन को उक्त स्थल पर ही छोड़ कर सवारी वाहन से सवार होकर रजौन थाना पहुंचे हैं।लेकिन वहा पता चला की घटनास्थल बाराहाट थाना में पडता है ।तो फिर वहा से लौटकर शुक्रवार शाम बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।इस संबंध में थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर ने बताया की घटना की जानकारी पीड़ित द्वारा अभी मिली है मामला संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दिया गया है।
