रजौन कन्या मध्य विद्यालय बाल संसद का प्रधानमंत्री बने अति राजकुमार

रजौन(बांका): कन्या मध्य विद्यालय रजौन में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाल संसद गठन को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच बैठक की गई।जिसमें प्रधानमंत्री अति राजकुमार वर्ग सप्तम,उप प्रधानमंत्री पल्लवी कुमारी,शिक्षा मंत्री गौरव कुमार,उप शिक्षा मंत्री स्तुति कुमारी,स्वास्थ्य मंत्री पूजा कुमारी,उप स्वास्थ्य मंत्री रासबिहारी,स्वच्छता एवं सफाई मंत्री नारायण कुमार ,उप स्वच्छता एवं सफाई मंत्री अंशु कुमारी,सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री गोविंद कुमार,उप संस्कृति एवं खेल मंत्री आरती कुमारी,जल एवं कृषि मंत्री चांदनी कुमारी, उप जल एवं कृषि मंत्री अभिषेक कुमार,पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री काजल कुमारी, उप पुस्तकालय में विज्ञान मंत्री पीयूष कुमार तथा मीणा मंत्री अंशु कुमारी वर्ग अष्टम को सर्वसम्मति से चयनित किया गया  जिसमें प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, राजकुमारी शर्मा,अंजू कुमारी श्यामसुंदर ठाकुर,संजीव कुमार सिंह,माधवी कुमारी एवं शिक्षा सेवक अरविंद कुमार,संजय रजक उपस्थित थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post