रजौन(बांका): पंचायत आम चुनाव 2021रजौन प्रखंड में तीसरे चरण के 8 सितंबर को संपन्न होने जा रहा है।इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां परवान पर है।शांतिपूर्ण निष्पक्ष भय मुक्त वातावरण में पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों का यहां डीएन सिंह कॉलेज भूसिया परिसर में चार दिवसीय प्रशिक्षण 25 अगस्त से प्रारंभ हो गया है।यह प्रशिक्षण दोनों पाली में 28 अगस्त तक दी जा रही है। निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडीओ राजकुमार पंडित ने बताया शनिवार को ही पंचायत निर्वाचन को लेकर सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों की बैठक रखी गई है। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में बीएसओ सह प्रभारी बीपीआरओ अनुपम कुमार सिंह,बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा,सीडीपीओ सुनीता कुमारी,एमओ विभूति कुमार सिंह,डीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिन्हा,विकास कुमार को दायित्व सौंपा गया है।बीडीओ ने बताया नामांकन की तिथि 16 से 22 सितंबर,संवीक्षा 23 से 25 सितंबर, नाम वापसी 27 सितंबर, चुनाव प्रतीक चिन्ह का आवंटन 27 सितंबर,मतदान 8 अक्टूबर एवं मतगणना 10 एवं 11 अक्टूबर को निर्धारित है। नई प्रविष्टि का वोटर लिस्ट सितंबर के प्रथम सप्ताह के पूर्व उपलब्ध होने की संभावना है। जनवरी 2021 प्रकाशित वोटर लिस्ट के अनुसार रजौन में पुरुष 71 हजार 722, महिला 64 हजार 769 कुल एक लाख 65 हजार 91वोटर है।बीडीओ ने बताया करीब और इसमें दो हजार के आस पास वोटर नई प्रविष्टि में बढ़ सकता है। रजौन में उत्तरी ,मध्य एवं दक्षिणी 3 जिला परिषद,18 मुखिया,26 पंचायत समिति,256 वार्ड सदस्यों का चुनाव ईवीएम एवं सरपंच तथा पंच का चुनाव बैलट बॉक्स के माध्यम से होगा। प्रत्येक मतदान केंद्रों पर छह -छह मतदान कर्मी तैनात रहेंगे। पंचायत आम निर्वाचन के लिए जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी के नेतृत्व मुकेश कुमार सिंह,श्रीकांत कुमार,सुबोध कुमार,कौशल किशोर,कुंज बिहारी कुंज,अमित यादव सहित कई शिक्षकों की तैनाती की गई है।
रिपोर्ट:केआर राव