रक्षा सूत्र बांधकर व पौधा वितरण के साथ ली शपथ

रजौन (बांका):रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शिवमणि वेलफेयर एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वाधान में रक्षासूत्र बांध व 151 तुलसी के पौधे का वितरण कर रक्षाबंधन त्योहार मनाया गया। इससे पहले शिवमणि संस्थान के शिक्षिका टोली द्वारा हरसिंगार, अडहूल, आम, नीम व तुलसी आदि पौधों में रक्षा सूत्र बांधकर व छात्र-छात्राओं एवं आम जनों के बीच मुख्य सड़क मार्ग पर राहगीरों व दुकानदारों को तुलसी का पौधा वितरण किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के सचिव शिवपूजन सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व औषधीय गुणों को लेकर लड़कियों ने रक्षाबंधन के उपलक्ष में रक्षासूत्र व पौधों का वितरण किया। तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ धार्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण होता है।
रजौन मध्य जिला परिषद् भावी उम्मीदवार दिव्या भारती ने कहा कि हमें अपने भाई के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की शपथ लेनी चाहिए।ऐसे आयोजन से सामाजिक सौहार्द बढता है।इस मौके पर शिवपूजन सिंह,समीर कुमार,पल्लवी कुमारी,खुशबू कुमारी, प्राची कुमारी, रोजी कुमारी,ई. हेमशंकर कुमार सहित रामदुलारी,वंदना,अमृता,आर्या, प्रीति,शबनम, प्रियम, शोभा, नेहा, सुरुचि,मौसम सहित अन्य उपस्थित थे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post