किशोरी छेड़खानी का मामला पहुंचा थाना

रजौन(बांका):रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लाम नगर गांव में एक किशोरी के साथ छेड़खानी व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।जिसमें गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे अपनी दुकान पर बैठी थी। इसी बीच इस्लाम नगर निवासी  जिग्गा मेरे दुकान पर आया और बुरी नियत से मेरा हाथ पकड़ कर खींचते हुए कहां की रूम में चलो ।इसी बीच मेरे चिल्लाने पर मेरी मम्मी और पापा दौड़ कर घर से बाहर आए तो युवक का विरोध किया तो जिग्गा वापस घर चला गया और कुछ देर के बाद फिर से जिग्गा व मु. कारू, जहांगीर मेरे घर में घुसकर लाठी डंडे से प्रहार कर मेरी मां,बहन एवं मेरे साथ मारपीट करने लगा।जिसमें लाठी-डंडे के पहाड़ से मेरी मां का सिर फट गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया ।जिसके बाद आनन-फानन में रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टर ने उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज रेफर कर दिया है।थानाध्यक्ष बुद्धदेब पासवान ने बताया कि जांचों उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post