रजौन(बांका):शनिवार की संध्या एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने थाना पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के पूर्व एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों, चौकीदार दफादारों का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी भी ली। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने बताया कि रजौन थाने में आठ लूट, दो डकैती के मामला लंबित है। जिसे जल्द डिस्पोजल करने के लिए कहा गया है। एसपी ने बताया कि अवैध बालू खनन, परिवहन, भंडारण मामले में 61 मामले लंबित है जिसे एक सप्ताह के अंदर सभी मामलों का निष्पादन करने के लिए कहा गया है। एसपी ने अपराध स्वीकारोक्ति संचिका फिरौती,गुंडा पंजी,माल खाना, भूमि विवाद, दागी परेड सहित थाना के सभी अभिलेखों एवं पंजियों का बारीकी से निरीक्षण किया है। सभी मामले में एसपी ने एक सप्ताह के अंदर डिस्पोजल करने का आदेश दिया है।इस बीच एसपी ने थाना क्षेत्र के करीब एक दर्जन दागी व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए वर्तमान स्थितियों से संबंधित जानकारी ली है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार,थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों को लॉकडाउन का पालन करवाते हुए लोगों को दो गज शारीरिक दूरी बनाए रखने,मास्क का प्रयोग करते रहने,हाट बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा है। सड़क मार्गों पर चलने वाले भारी वाहनों एवं छोटी वाहनों पर भी पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है।इस बीच एसपी ने पंचायत आम चुनाव 2021 के मद्देनजर लंबित मामलों को जल्द डिस्पोजल करते हुए वारंटियो को धरपकड़ अभियान चलाकर गिरफ्तार कर जेल भेजने, बालू एवं दारू पर कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे भेजने के लिए कहा है।इस मौके पर एसपी ने पुलिस इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष को कई आवश्यक निर्देश भी दिए है। इस मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कुमार, बेलहर प्रशिक्षु डीएसपी मनीष आनंद, एसपी कार्यालय रीडर ज्ञानरंजन, पुलिस इंस्पेक्टर,थानाध्यक्ष के अलावे मु. आफताब आलम सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
रिपोर्ट:केआर राव