केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का कार्यकर्ता संर्पक एवं कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम के दौरान बांका पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बांका : केंद्रीय इस्पात मंत्री बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार रामचन्द्र प्रसाद सिंह का कार्यकर्ता-संर्पक एवं आभार-कार्यक्रम के तहत क्षेत्र भ्रमण के दौरान बांका जिले में आगमन हुआ। इस दौरान वे बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज के पिता सह अमरपुर तथा बेलहर विधानसभा के दिवगंत पूर्व विधायक स्वर्गीय जनार्दन मांझी को श्रद्धांजलि देने बौंसी प्रखंड स्थित सिंहेश्वरी गए। बौंसी जाने के क्रम में केंद्रीय मंत्री सह जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का मुंगेर जिले के संग्रामपुर से ही बांका के सांसद गिरधारी यादव समेत जिले के सैंकड़ों कार्यकर्ता अपने-अपने वाहन से आगवानी करते हुए चल रहे थे। बांका जिले के बेलहर प्रखंड आने पर धुड़सवार नृत्य गाजे-बाजे के बीच केंद्रीय मंत्री का शिवलोक धर्मशाला में भव्य स्वागत किया गया। आरसीपी सिंह ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने की बात कही है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता के मान सम्मान के लिए हम भ्रमण करते हुए आप लोगों के बीच मिल रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं के बदौलत ही हम आप लोगों के बीच केंद्रीय मंत्री के रूप में आज मौजूद हूँ। हालांकि इस दौरान केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह हर स्थानों पर मुश्किल से 10-10 मिनट ही रुके। इन्हीं छोटे से समय अंतराल में हर जगह हुए भव्य स्वागत के प्रति जदयू के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से भी मंत्री को अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं के जल्द निदान का कार्यकर्ताओं को आश्वासन भी दिया है। बेलहर के कार्यक्रम में बांका लोकसभा के सांसद गिरधारी यादव,वैद्यनाथ धाम देवघर के चेयरमैन सुरेश भारद्वाज, सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल, बांका के जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष सुनील सिंह, बांका जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद सिंह,भागलपुर जदयू जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव सहित भागलपुर एवं बांका जिले के जदयू के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथ थे। वहीं बाराहाट प्रखंड के सरस्वती विद्या निकेतन,लीलातरी-बाराटिकर चौक, रजौन प्रखंड के पुनसिया बाजार सहित कई अन्य स्थानों पर रोक-रोककर जदयू के स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं कुर्मी महासंघ अंगप्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह में जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह,मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी,प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,पप्पू वर्मा, छात्र जदयू जिलाध्यक्ष अनिमेष राज,अजीत कुमार राव,अशोक यादव,भानू भारती,युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष रितेश कुमार सिंह, कौशल किशोर, दीप नारायण दास,कुमोद कुमार मंडल,महेंद्र शर्मा,कौशल किशोर सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post