हरित रजौन द्वारा किया गया पौधरोपण

रजौन (बांका ) आरएनएन। जल जीवन हरियाली योजना के मिशन में पर्यावरण सरंक्षण के क्षेत्र में नित्य नए आयाम गढ़ने वाली संस्था हरित रजौन द्वारा शुक्रवार को देव वृक्ष संकल्प पूजन जैठोर पहाड़ी पर अवस्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर को जाने वाली सड़क मार्ग के दोनों ओर एक दर्जन से अधिक पीपल एवं वट का पौधा विधिवत पूजन के साथ रोपित किया गया। पौधरोपण के उपरांत देव वृक्ष के सरंक्षण के लिए बांका जिले के विभिन्न प्रखंड के पर्यावरण प्रेमी ने एक-एक पौधा को गोद लिया। गोद लिए गए सभी पौधे को सुरक्षा के दृष्टि से लोहे का गैबियन लगाकर तथा गोद लेने वाले पर्यावरण मित्रों ने अपने-अपने पौधे का नामकरण अपने-अपने परिजनों के नाम पर किया। इस दौरान हरित रजौन के सुमन सिंह ने कहा कि देव वृक्ष के घटने के कारण प्राण वायु संकट में पड़ गया है इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक पीपल और वट का पौधा लगाना चाहिए। वहीं अरविंद कुमार ने बताया कि इसी प्रकार जिले के प्रत्येक देव स्थान सहित अनेकों स्थलों पर हरित रजौन द्वारा पीपल और बरगद का पौधा आगामी समय में लगाया जाएगा। इस पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान मौके पर कन्हैया लाल सिंह, दिलीप मंडल, भानु भारती, सुमित कुमार,रंजेश प्रियदर्शी, अरूण कुमार,महेश प्रसाद सिंह, प्रियरंजन,वासुदेव सिंह पटवैय, कौशल कुमार, सौरभ सिंह भदोरिया एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यावरण मित्र डॉ.रवि रंजन सहित काफी संख्या में पर्यावरण प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post