रजौन(बांका):शुक्रवार को रजौन समुदायक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 420 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर प्रखंड क्षेत्र के लाभुकों की काफी भीड़ लगी हुई थी।महिला और पुरुषों की दो अलग-अलग लाइनें स्वास्थ्य केंद्र पर लगाई गई थी।ताकि वैक्सीनेशन लेने में अफरा-तफरी ना हो।शुक्रवार को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविडशील्ड का पहला और दूसरा डोज लाभुकों को दिया गया।वैक्सीनेशन को लेकर लगातार वैक्सीन लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवो में शिविर लगाकर वैक्सीनेशन करवाया जा रहा है।स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर आज 420 लोगों को टीका लगाया गया है।
रिपोर्ट:,केआर राव