रजौन(बांका): शुक्रवार को रजौन एवं नवादा थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मुहर्रम पर्व संपन्न हो गया। रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत में मुहर्रम के त्यौहार के मद्देनजर शांति और सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए अंचलाधिकारी मु. मोइनुद्दीन, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार एवं थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान के नेतृत्व में संवेदनशील स्थानों पर कैंप कर रहे थे। तेरहमाईल,चकमुनिया,चकवीर, कैथा, रसलपुर, कटियामा, इस्लामनगर, नवादा थाना क्षेत्र के नबादा, हरना, धायहरना, महगामा, परसौतीपुर सहित आदि चिन्हित जगहों पर पैदल फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्ण ढंग से कोविड-19 वैश्विक महामारी गाइडलाइन के अनुरूप बिना ताजिया जुलूस निकाले लोगों को शामिल होने कह रहे थे। इस मौके पर पंचायत के मुखिया मृत्युंजय कुमार,रजौन उत्तरी जिला परिषद संभावित प्रत्याशी गुड़िया देवी के पति मुकेश उर्फ विनोद सिंह,प्रशांत सिंह,विकास सिंह शांतिपूर्ण ढंग से आपसी भाईचारे के बीच मुहर्रम में शामिल होने कह रहे थे।
रिपोर्ट:केआर राव