ट्रक लूटपाट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रजौन(बांका )रजौन थाने की पुलिस ने सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा मोड़ के समीप विगत दिनों पहले हुई एक ट्रक चालक से लूटपाट मामले के दो आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत बुधवार को भेज दिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपित भागलपुर जोगसर आदमपुर थाना क्षेत्र निवासी कुंदन हरी और रजौन प्रखंड अंतर्गत परघड़ी निवासी कालू हरि बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि उक्त दोनों गिरफ्तार आरोपी ट्रक चालक से लूटपाट मामले में नामजद था। भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित खेरा मोड़ के समीप एक ट्रक चालक के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। जिसको गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार कर बांका न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post